Sach ki Awaj

Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं
सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं।

देश-दुनिया की शीर्ष एआई और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए सरकार ने रेड कार्पेट बिछा दिया है। पहली बार हुई डिजिटल इंडिया समिट में 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने उनके साथ अलग-अलग बैठक की।

बृहस्पतिवार को सुबह आवास में सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी सीईओ से अपील की कि वे चारधाम यात्रा पर जाएं। उत्तराखंड में घूमें। उस हिसाब से यहां निवेश की योजना बनाएं। सरकार उन्हें पूरा सहयोग करने को तैयार है।

इसके बाद राजपुर रोड स्थित निजी होटल में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से आयोजित इंडिया डिजिटल इंपावरमेंट मीट एंड अवॉर्ड का शुभारंभ आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया हर नागरिक को सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी की। इसमें कंपनियों ने अपनी जरूरतें बताईं। मंत्री बत्रा ने भी कहा कि सरकार पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश की जरूरतों के हिसाब से वह अपनी योजना बनाएं। कार्यक्रम में सचिव आईटी नितेश झा ने कहा कि एआई लोगों को हटाने के लिए नहीं है।

मशीन हमारी सहयोगी हैं। आज उत्तराखंड के कई विभागों में एआई का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे कार्यों की उत्पादकता 55 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। हम इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हमारे पास स्टेट का पर्याप्ट डाटा है जो राज्यहित में काम आ सकता है। इस मौके पर एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कन्ट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेजीडेंट ज्योति माल्दे, नेटफॉर चाईस डाटा सेंटर के फाउण्डर समीर यादव, ट्रेलिक्स, अमोल कलभोर समेत कई अन्य कंपनियों प्रतिनिधि मौजूद थे।

सीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट लांच

समिट में मंत्री प्रदीप बत्रा ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-उत्तराखंड की वेबसाइट का लोकार्पण किया। सीईआरटी की यह टीम डीजीएम आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश के पूरे आईटी सिस्टम को साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट करने के साथ ही सुरक्षा कवच भी उपलब्ध करा रही है।

ट्रिपल आईटी हैदराबाद के साथ एमओयू

ट्रिपल आईटी हैदराबाद के साथ आईटीडीए ने एमओयू साइन किया। इसके तहत ट्रिपल आईटी के निदेशक डॉ. संदीप शुक्ला व आईटीडीए निदेशक आलोक पांडे ने हस्ताक्षर किए। ट्रिपल आईटी के विशेषज्ञ प्रदेश के पूरे आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का मुआयना करेंगे। शोध करेंगे। कमियां बताएंगे, जिससे उनमें सुधार किया जा सके और साइबर सुरक्षा और मजबूत की जा सके।

The post Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं first appeared on Sach ki Awaj.

Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे बेलबाबा के समीप कार को ओवरटेक कर रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। न्यूरो सर्जरी विभाग में देर रात उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्कर रौतेला किसी मामले में रिपोर्ट लेने के लिए रुद्रपुर के फोरेंसिक लैब गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम रिपोर्ट कलेक्ट करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक बेलबाबा मंदिर के पास पहुंची तो सामने से एक कार को ओवरटेक करते हुए डंपर आ गया।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

रुद्रपुर से बुलाए गए न्यूरो सर्जन

रुद्रपुर के अस्पताल से न्यूरो सर्जन डाॅ. अजय बजाज को बुलाया गया। डॉक्टर बजाज ने एसटीएच के चिकित्सकों की टीम के साथ हेड कांस्टेबल की न्यूरो सर्जरी की। हेड कांस्टेबल की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस कर्मी के घायल होने से पूरा पुलिस अमला अस्पताल पहुंच गया। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी पहुंचे। हेड कांस्टेबल की पत्नी को महिला सिपाहियों ने ढाढ़स बंधाया।

The post Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल first appeared on Sach ki Awaj.

Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी 2024 को हुए सांप्रदायिक बवाल के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को 782 दिन बाद जमानत मिल गई है।

हल्द्वानी में आठ फरवरी 2024 को शांत शहर के सघन इलाके बनभूलपुरा में हुए सांप्रदायिक बवाल ने शहर के माथे पर दंगे की काली कालिख पोत दी। इस हिंसा के बाद कई माह तक शहर अशांत रहा। लोगों में दहशत बनी रही।

पुलिस ने घटना का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को बताया। 16 दिन बाद 24 फरवरी को दिल्ली से उसे पकड़ा गया। पकड़ने वाली टीम पर भी पुरस्कारों की बारिश हो गई। अब 782 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आएगा।

ऐसे हुआ था बनभूलपुरा कांड आठ फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल ढहाने के लिए पुलिस पहुंची। लोगों को उकसाया गया। उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। स्थिति नियंत्रण करने में पुलिस को पसीने छूट गए। छह से ज्यादा मौत और 300 पुलिसकर्मी व अन्य लोग चोटिल हुए थे। घटना के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को दिल्ली से पकड़ा या था।

टाइमलाइन

8 फरवरी 2024 : बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में हमला, नगर में कर्फ्यू लगा।

9 फरवरी 2024 : सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी आए।

10 फरवरी 2024 : प्रभावित क्षेत्र के इतर शहर के अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा।

12 फरवरी 2024 : अब्दुलमलिक को 2.68 करोड़ नुकसान पर नोटिस। 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित।

16 फरवरी 2024 : अब्दुल मलिक के घर कुर्की। खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस।

24 फरवरी 2024: मास्टर माइंड अब्दुल मलिक डि को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

The post Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार first appeared on Sach ki Awaj.

Rudrapur: बेहड़ ने खोया आपा, बोले-किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों को जूतों से पिटवाऊंगा
किच्छा की नई मंडी में गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और किसानों के साथ दो घंटे तक धरना दिया।

किच्छा में नई मंडी के गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद न होने से विधायक तिलक राज बेहड़ मंडी पहुंचे और उन्होंने एसएमओ सहित वहां मौजूद हर अधिकारी और कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अपना आपा खोते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर सारे चोर बैठाए गए हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी सीमा रावत से कहा कि अगर किसानों को परेशानी हुई तो आरएमओ, एसएमओ, आरएफसी और खरीद केंद्र पर तैनात हर अधिकारी को किसानों से जूतों से पिटवाऊंगा और जूतों की माला पहनाऊंगा। बेहड़ ने खरीद केंद्र पर दो घंटे तक धरना दिया। इस दौरान किसानों ने विधायक के साथ मिलकर आरएफसी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

सबसे पहले विधायक बेहड़ ने मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी सीमा रावत ने बताया कि पोर्टल न चलने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। इस पर विधायक ने एसएमओ ओम नारायण मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएमओ मिश्रा के खिलाफ धान खरीद में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश भी दिए थे। विधायक ने कहा कि जांच के कागजात दबाकर उन्हें एक बार फिर खरीद केंद्र पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां कमीशन का खेल चल रहा है। आरएफसी से लेकर एसएमओ तक सब इसमें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आरएफसी से लेकर एसएमओ से लेकर खरीद केंद्र पर तैनात हर कर्मचारी किसानों का नौकर है, लेकिन इन्होंने किसानों को अपना नौकर समझ लिया है। इसके बाद वे किसानों और अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। मंडी में घंटों तक हंगामा चलता रहा। एसएमओ को हटाने की मांग

धरने की सूचना मिलने पर डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि शाम तक गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इस आश्वासन के बाद विधायक बेहड़ धरने से उठ गए। बाद में विधायक ने डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार से एसएमओ ओम नारायण को तत्काल हटाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मण दास खुग्घर, मिस्वाल कुरेशी, मेजर सिंह, गुलशन सिंधी, दलीप बिष्ठ, राम बाबू, मो. ताहिर आदि मौजूद रहे।

किसानों को फसल जलने का डर किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किसानों को फसल में आग लगने का डर, फसल की चोरी का डर, खरीद न होने का डर सता रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के मुख्य सचिव, आयुक्त व जिलाधिकारी का किसानों की सुध न लेना वास्तव में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही। प्रदेश स्तर के अधिकारियों को एम्स व एयरपोर्ट की तो चिंता है लेकिन गरीब किसान के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे कल फिर यहां पहुंचेंगे अगर अधिकारी नहीं सुधरे तो आंदोलन करेंगे।

The post Rudrapur: बेहड़ ने खोया आपा, बोले-किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों को जूतों से पिटवाऊंगा first appeared on Sach ki Awaj.

Chardham Yatra: ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर होगा ऑफलाइन पंजीकरण, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
Chardham Yatra 2026: ऑफलाइन पंजीकरण के लिए कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं।

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

अधिकारियों ने बताया कि कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद वहां भी चार काउंटर संचालित किए जाएंगे। फिलहाल 30 काउंटर पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।

यात्रा व्यवस्थाओं का विधिवत शुभारंभ 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

24 घंटे होंगे पंजीकरण

प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की भीड़ और आवागमन के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। वर्तमान में कुल 105 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं। इनमें 30 मोबाइल टीमें भी शामिल हैं, जो आश्रमों, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर जाकर यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। मोबाइल टीमें उन स्थानों पर भेजी जाएंगी जहां कम से कम 20 या उससे अधिक यात्री रुके होंगे। इससे यात्रियों को पंजीकरण के लिए कैंप तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

भारतीयों के लिए आधार, विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य

पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं एनआरआई यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

The post Chardham Yatra: ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर होगा ऑफलाइन पंजीकरण, 24 घंटे मिलेगी सुविधा first appeared on Sach ki Awaj.

Uttarakhand: बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
विभागीय मंत्री ने कहा, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने के लिए भी अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन बढ़ेगी। समाज कल्याण मंत्री खजानदास के मुताबिक विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1500 से बढ़ाकर 1875 रुपये किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बौना पेंशन व तीलू रौतेली पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव है।

समाज कल्याण मंत्री ने विधान सभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने के लिए भी अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं में किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह ध्यान रखा जाए कि जरूरतमंद लाभार्थी छात्रवृत्ति योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने विभाग की संचालित अनुदान योजनाओं समीक्षा करते हुए कहा, छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित सत्यापन के तरीके को और सुदृढ़ बनाया जाए। राजकीय औद्योगिक संस्थानों में नए ट्रेड शुरू किए जाएं और इनमें अनुभवी शिक्षकों, प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

मंत्री ने डॉ. बीआर अंबेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास की समीक्षा करते हुए कहा, अगले तीन महीने के भीतर बालिका इंटर कॉलेज मसूरी के छात्रावास भवन का पुनर्निर्माण कार्य पूरा करते हुए इसी साल सितंबर से इसका संचालन शुरू किया जाए। पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आय सीमा 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। अंतरजातीय विवाह में सामान्य जाति की विधवा एवं एससी-एसटी परिवारों को दिए जाने वाली शासकीय सहायता की समय सीमा वित्तीय वर्ष न रखते हुए 365 दिन (डेट टू डेट) की अवधि किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विभागीय मंत्री ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत संचालित आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा में कहा, इस तरह की योजनाओं को विभाग बढ़ावा दे। जिससे जनकल्याण का प्रयास पूरा हो सके। मंत्री ने राष्ट्रीय वयो श्री योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए जाने वाले मुफ्त सहायक उपकरणों जैसे छड़ी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। दिव्यांग कल्याण योजना के तहत कार्यों पर मंत्री ने निर्देश दिए कि 13 जिलों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाए। बैठक में सचिव श्रीधर बाबू, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र, निदेशक संदीप तिवारी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया आदि मौजूद रहे।

The post Uttarakhand: बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश first appeared on Sach ki Awaj.

चारधाम यात्रा: राज्यपाल ने की बैठक, कहा-साइबर अपराध, फर्जी हेली टिकट-होटल बुकिंग धोखाधड़ी से सख्ती से निपटें
लोक भवन में चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक ली, जिसमें डीएम, एसएसपी व अन्य विभागीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में साइबर अपराध, फर्जी हेली टिकट बुकिंग, ओवर रेटिंग, होटल बुकिंग की धोखाधड़ी रोकने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि यात्रा में वे केवल नौ से पांच की ड्यूटी न मानें, जिम्मेदारी निभाएं।

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक ली, जिसमें डीएम, एसएसपी व अन्य विभागीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्तरदायित्व है। इसे पूर्ण समर्पण और संवेदनशीलता के साथ संपादित किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इस दौरान दी गई जिम्मेदारी को केवल सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की ड्यूटी के रूप में नहीं देखना चाहिए। पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएं।

राज्यपाल ने साइबर अपराधों, विशेष रूप से फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग, ओवर रेटिंग और होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के मामलों पर ऐसे लोगों पर निगरानी एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं की कीमतों में अनुचित वृद्धि करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं नकारात्मक सूचनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के भी निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है जिससे स्वयं सहायता समूह, होमस्टे संचालक एवं स्थानीय उद्यमी लाभान्वित होते हैं। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए कहा कि गोल्डन ऑवर के भीतर त्वरित उपचार और रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं निगरानी पर बल दिया। इस बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रामन, पंकज पांडे, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रणवीर सिंह चौहान, विनोद कुमार सुमन, धीराज गर्ब्याल, कौशल किशोर शुक्ल, विनय शंकर पांडेय, आशीष चौहान, रोहित मीणा, राजीव स्वरूप व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

The post चारधाम यात्रा: राज्यपाल ने की बैठक, कहा-साइबर अपराध, फर्जी हेली टिकट-होटल बुकिंग धोखाधड़ी से सख्ती से निपटें first appeared on Sach ki Awaj.

Uttarakhand: संगठन के चुनाव में अब हर शिक्षक को मतदान का अधिकार, छुट्टियों में एक ही दिन होगा मतदान
जकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक, जिला, मंडल व प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हर ब्लॉक स्तर पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

शासन ने राजकीय शिक्षक संघ के संविधान में संशोधन को मंजूरी दे दी। जिससे संगठन के चुनाव में अब हर शिक्षक को मतदान का अधिकार मिला है। खास बात यह है कि ब्लॉक, जिला, मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव अलग-अलग दिन न होकर एक ही दिन होंगे। वहीं, इसके लिए शिक्षकों को किसी तरह की छुट्टी नहीं मिलेगी। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए चुनाव गर्मी या सर्दियों की छुट्टी में होंगे।

शासन ने जारी आदेश में कहा, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक, जिला, मंडल व प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हर ब्लॉक स्तर पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षक सदस्य अपने विद्यालय के ब्लॉक में स्थित मतदान केंद्र पर ही मतदान कर सकेंगे। वहीं, विभिन्न स्तरों की कार्यकारिणी के चुनाव अनिवार्य रूप से सरकारी छुट्टी के दिन ही होंगे। चुनाव में प्रतिभाग के लिए शिक्षकों को किसी भी तरह का कोई विशेष आकस्मिक अवकाश, यात्रा अवकाश नहीं दिया जाएगा।

इसके लिए किसी भी तरह का यात्रा या अन्य कोई भत्ता भी नहीं मिलेगा। चुनाव खर्च के फिर से निर्धारण के लिए भी निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से अपने स्तर से नियमानुसार विचार किया जाएगा। चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई भी वित्तीय व्ययभार वहन नहीं किया जाएगा। चुनाव का पूरा खर्च राजकीय शिक्षक संघ की ओर से उठाया जाएगा।

शिक्षक संघ ने बताया संगठन को खत्म करने की साजिश

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने चुनाव के लिए छुट्टी न मिलने के आदेश पर नाराजगी जताते हुए कहा, यह संगठन को खत्म करने की साजिश है। संगठन की इस तरह की मांग नहीं थी। संगठन की मांग थी कि सभी को मत देने का अधिकार दिया जाए, लेकिन इसमें कई अन्य शर्तें जोड़ दी गई हैं।

डॉ. अंकित जोशी ने दाखिल की थी याचिका

हर शिक्षक को मतदान का अधिकार मिले इसे लेकर प्रवक्ता डॉ. अंकित जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि सभी शिक्षकों को मत का अधिकार मिलना स्वागत योग्य है, लेकिन चुनाव के लिए शिक्षकों को छुट्टी मिलनी चाहिए। संविधान में कार्मिकों को संगठन बनाने अधिकार है।

अब तक ऐसे होते रहे हैं चुनाव

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय व मंडल कार्यकारिणी के चुनाव में वर्तमान में डेलीगेट व्यवस्था है। जिसके तहत एक से 10 शिक्षकों वाले विद्यालय में एक शिक्षक मतदान करते हैं। जबकि 11 से 20 शिक्षक वाले विद्यालय से दो शिक्षक डेलीगेट के रूप में मतदान करते हैं। वहीं, ब्लॉ, जिला, मंडल व प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अलग-अलग दिन छुट्टियां होती थी। जिसमें संगठन के दो से तीन दिन के अधिवेशन में चुनाव होते थे। जबकि अब छुट्टी वाले दिन एक ही दिन में चुनाव होंगे।

The post Uttarakhand: संगठन के चुनाव में अब हर शिक्षक को मतदान का अधिकार, छुट्टियों में एक ही दिन होगा मतदान first appeared on Sach ki Awaj.

Chardham Yatra: यात्रियों के लिए 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान, ये हैं हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश सरकार ने चारधामों के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए इंतजाम किए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया।

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। देश दुनिया से तीर्थयात्री यात्रा पर आने का प्लान बना चुके हैं, लेकिन उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान खुद भी अपनी सेहत का ख्याल रखना है। ठंड व ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 13 भाषाओं में स्वास्थ्य के प्रति एहतियात बरतने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश सरकार ने चारधामों के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए इंतजाम किए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी जिले में 47 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए गए

देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 57 स्क्रीनिंग कियोस्क श्रद्धालुओं की उच्च रक्त चाप, हृदय रोग, डायबिटीज समेत अन्य गंभीर बीमारियों जांच की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 112, 108 और 104 हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। 104 हेल्पलाइन के माध्यम से उच्च जोखिम यात्रियों की लगातार निगरानी भी की जाएगी।

यात्रा के दौरान ये साथ जरूर रखे

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हर पल मौसम बदलता है। इसे देखते हुए तीर्थयात्री गरम कपड़े जरूर साथ में रखें। इसके अलावा रेन कोट, छाता, पैदल चढ़ाई करते समय खाने का समय भी साथ में ले जाएं। पैदल यात्रा करते समय में प्रत्येक दो-तीन किमी. चलने के बाद कुछ देर विश्राम करें।

The post Chardham Yatra: यात्रियों के लिए 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान, ये हैं हेल्पलाइन नंबर first appeared on Sach ki Awaj.

Exclusive: दून-पांवटा हाईवे पर हो रहे हादसे, नहीं लगाए साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक; संचालन प्रबंधक पर एफआईआर
हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक और लाइट आदि नहीं लगाए जाने से 10 दिन में आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोग जान गंवा चुके हैं। पुलिस ने कई बार नोटिस देने के बाद भी कमियां दूर न होने पर बृहस्पतिवार को एनएच के संचालन प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।

ऐसे में प्रेमनगर चौक से गोल चौराहे की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग पर चढ़ जाते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहता कि वे गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। करीब चार किलोमीटर आगे गोल चौराहे के पास ही वाहन नीचे उतर पाते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।

पुलिस के मुताबिक 10 दिन में हुईं आठ दुर्घटनाओं मेें तीन लोगों की मौत हुई वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। आठ अप्रैल को इसी मार्ग पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई थी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद 10 अप्रैल को हादसे में एक युवक की मौत हो गई, कई घायल हुए। इसके बाद भी कई घटनाएं सामने आईं।

एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच के संचालन प्रबंधक को कई बार नोटिस जारी कर इसे दुरुस्त करने के लिए कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए संचालन प्रबंधक लोकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संचालन प्रबंधक को मौके पर भी ले गई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस एनएचएआई के संचालन प्रबंधक को मौके पर भी लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस ने मांग की थी कि मार्ग में जो भी कमियां हैं उसे फौरन दूर करें। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

The post Exclusive: दून-पांवटा हाईवे पर हो रहे हादसे, नहीं लगाए साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक; संचालन प्रबंधक पर एफआईआर first appeared on Sach ki Awaj.