उत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरलस्वास्थ्य

उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने कोरोना से पहला डॉक्टर खोया है।



जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत वरिष्ठ सर्जन डॉ. मौर्य की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।

8 दिसंबर से डॉ. मौर्य का उपचार चल रहा था। मौर्य ने पौड़ी, चमोली, नैनीताल व हरिद्वार जिले में सेवा दी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व बेटा छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएस डॉ. आरएस राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, चिकित्सा सेवा संघ के प्रांतीय सलाहकार डॉ. आरवी सिंह ने गहरा शोक जताया।

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पत्नी को कोरोना:
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिहार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि दो दिन से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कोविड पॉजिटिव आने के कारण कुछ दिन भर्ती रहूंगा। स्वास्थ्य ठीक है। परिहार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Spread the love

admin

सच की आवाज हिंदी भाषा मे प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक प्रसारण तथा डिजिटल के माध्यम से विश्वसनीय समाचारों, सूचनाओं, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा का प्रसार कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रयासरत है.