Skip to content
उत्तराखंड
देहरादून
बिहार
पंजाब
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
सोशल मीडिया वायरल
भारत
खेल
स्वास्थ्य
शिक्षा
खबर हटकर
न्यूज़
मनोरंजन
मौसम
1200-675-27212558-thumbnail-16×9-pic-aspera-1024×576
← Previous
Next →
You May Also Like
उत्तरकाशी व टिहरी के गांवों में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश रद, CM धामी ने वायरल लेटर का लिया संज्ञान
October 15, 2025
admin
फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया जायेगा। विक्रांत मैसी द साबरमती रिपोर्ट में मुख्य कलाकार के रोल में हैं। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट गोधरा कांड की सच्चाई पर आधारित है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को उत्तराखंंड में किया जायेगा टैक्स फ्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को उत्तराखंंड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता विक्रांंत मैसी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांंत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री धामी ने की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान से मुलाकात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 116वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायक होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के लिए आग्रह किया है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है । उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि वे एनसीसी से अवश्य जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब अन्य देशों में भी फैल रहा है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंंड में भी इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है।
November 25, 2024
admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के कार्यों और बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुल हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाए: तीरथ सिंह रावत
March 20, 2021
admin